दिव्यांगजनों के यूडीआइडी कार्ड के लिए 20 फरवरी को विशेष शिविर

अमौर प्रखंड

अमौर.अमौर प्रखंड के सभी दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें विशिष्ट पहचान पत्र यूडीआइडी कार्ड से शत-प्रतिशत आच्छादित करने के लिए 20 फरवरी को रेफरल अस्पताल अमौर में विशेष शिविर लगेगी. प्रखंड विकास पदाधिकारी राजा राम पंडित ने बताया कि यूडीआइडी कार्ड बनवाने के इच्छुक दिव्यांगजनों को शिविर में दिव्यांगता प्रमाणपत्र,आधार कार्ड और पहचान पत्र,पासपोर्ट साइज फोटो, दिव्यांगता से संबंधित अन्य व्यक्तिगत विवरणी लानी है. बीडीओ ने बताया कि शिविर की तैयारी कर ली गई है .इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड की 24 पंचायतों में पंचायत स्तरीय नोडल पदाधिकारी पंचायत सचिव और विकास मित्रों की तैनाती की गई है. सभी पंचायत सचिव अपने-अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, आशा कर्मियों और जीविका दीदियों के सहयोग से दिव्यांगजनों का मोबिलाइजेशन सुनिश्चित करेंगे. स्थानीय प्रशासन ने सभी दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे इस शिविर का लाभ उठाकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित कराएं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >