छह घंटे में छिनतई कांड का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार

पुलिस की तत्परता से महज 6 घंटे के भीतर छिनतई की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को लूटे गये सामान व बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.

महिला के कान से सोने की बाली झपटकर हुए थे फरार पुलिस ने लूट का सामान, आईफोन व बाइक बरामद की जलालगढ़. पुलिस की तत्परता से महज 6 घंटे के भीतर छिनतई की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को लूटे गये सामान व बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों आरोपितों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि 7 जून की शाम करीब 7:30 बजे अररिया जिले के महलगांव थाना क्षेत्र के बागनगर निवासी अस्मत परवीन, पति मो. आरिफ, ऑटो से पूर्णिया जा रही थीं. इसी दौरान जलालगढ़ फ्लाईओवर के समीप हीरो स्प्लेंडर बाइक (संख्या बीआर 11 बीके 3786) पर सवार दो अपराधियों ने झपट्टा मारकर उनके कान से करीब 8 आना वजन की सोने की बाली छीन ली व फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही जलालगढ़ पुलिस सक्रिय हुई व मामले के उद्भेदन में जुट गयी. पुलिस ने तकनीकी व मानवीय अनुसंधान के आधार पर घटना के करीब छह घंटे बाद रात लगभग 12 बजे दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से लूटी गयी सोने की बाली, एक आईफोन व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर जलालगढ़ थाना कांड संख्या 122/26 दर्ज किया गया है. मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गयी है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जलालगढ़ वार्ड संख्या 13 स्थित गंगासागर निवासी बिकास कुमार व वार्ड संख्या 14 निवासी निकेश कुमार के रूप में हुई है. दोनों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >