PURNIA : कई वर्षों से फरार सात अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

पूर्णिया जिले के अमीर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग मामले में वर्षों से फरार चल रहे सात अभियुक्त को अमौर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पूर्णिया के अमौर से सुनील कुमार की रिपोर्ट : पू

र्णिया जिले के अमीर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग मामले में वर्षों से फरार चल रहे सात अभियुक्त को अमौर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि बीती रात गठित टीम अपर थानाध्यक्ष अनंत राम, पुअनि राम रतन कुमार, सअनि सरफराज आलम ने इनकी गिरफ्तारी की. दलमालपुर गांव में वर्ष 2012 से फरार अभियुक्त तबरेज आलम ,कायस्थ टोला इस्लामपुर से 2022 से फरार चल रहे मुकेश विश्वास, चौका गांव के राजीव 2025 से फरार चल रहे थे, 2024 से बहादरपुर गांव के मो नैय्यर एवं मो राशिद फरार चल रहे थे. वर्ष 2009 से राजघाट के सनोज हरिजन एवं मनोज हरिजन फरार चल रहे थे. जिसको लेकर छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है0और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >