मवि प्रखंड कॉलोनी में विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज सह निपुण टीएलएम मेला

प्रखंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता सह निपुण टीएलएम मेला

केनगर. प्रखंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता सह निपुण टीएलएम मेला 3.0 का आयोजन मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार, प्रधानाध्यापक मोल झा, शिक्षक मनीष श्रीवास्तव व अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मंच संचालन शारीरिक शिक्षिका सुचित्रा कुमारी ने किया. शिक्षक मनीष श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि टीएलएम मेले में कुल उन्नीस संकुल संसाधन केंद्र के चयनित शिक्षकों ने पाठ्यक्रम आधारित उत्कृष्ट शिक्षक सामग्री का प्रदर्शन किया. शिक्षकों ने हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू भाषाओं के साथ-साथ गणित, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य से संबंधित आकर्षक और उपयोगी टीएलएम प्रस्तुत किया. टीएलएम के माध्यम से बच्चों को सरल रोचक और प्रभावी तरीके से पढ़ाने की कार्य योजना पर चर्चा की . वहीं निर्णायक मंडली ने अवलोकन व मूल्यांकन करने के बाद चयनित शिक्षकों को शील्ड देकर सम्मानित किया.चयनित शिक्षक अब जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले टीएलएम प्रतियोगिता में भाग लेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में लेखपाल नीरज मिश्रा, शिक्षक जय किशोर ठाकुर, सनी कुमार, रफ्तार आलम, निरंजन सिंह, डाटा ऑपरेटर सुरेश कुमार एवं पूजा सिंह राजपूत आदि का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >