अंतर कॉलेज एथलेटिक्स में पूर्णिया महिला महाविद्यालय ओवरऑल चैंपियन

कॉलेज की खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण पदक ,चार रजत पदक एवं चार कांस्य पदक बटोरे

– कॉलेज की खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण पदक ,चार रजत पदक एवं चार कांस्य पदक बटोरे पूर्णिया. अंतर महाविद्यालय वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पूर्णिया महिला महाविद्यालय छात्रा वर्ग में ओवरआल चैंपियन बना है. प्रधानाचार्य प्रो. अनंत प्रसाद गुप्ता ने छात्रा वर्ग में पूर्णिया महिला महाविद्यालय के इस शानदार प्रदर्शन के लिए कॉलेज खेल पदाधिकारी कुमार गौरव एवं सभी प्रतिभागियों की सराहना की. प्रधानाचार्य प्रो. अनंत प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सीमांचल क्षेत्र में पूर्णिया महिला महाविद्यालय बालिका खेलकूद में एक सशक्त टीम के रूप में काम कर रही है. खेलकूद में पूर्णिया महिला महाविद्यालय की छात्राओं का स्वर्णिम इतिहास रहा है. उन्होंने खेल के सभी विधाओं में स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं. पूर्णिया महिला महाविद्यालय से राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी, जूडो खिलाड़ी भी प्रदेश एवं राष्ट्र स्तर पर प्रदर्शन की हैं .प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों से कहा कि आप सभी को खेल सामग्री एवं सभी सुविधाएं मुहैया करायी जाएगी. कॉलेज खेल पदाधिकारी कुमार गौरव ने कहा कि वर्तमान सुविधाओं में भी यहां के खिलाड़ियों ने सर्वोच्च प्रदर्शन किया है एवं ओवरऑल चैंपियन बनना महिला महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है. पूर्णिया महिला महाविद्यालय की वर्षा कुमारी ने चक्का फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक ,मनीषा कुमारी ने रजत पदक प्राप्त किया. गोला फेंक स्पर्धा में वर्षा कुमारी ने स्वर्ण पदक एवं मनीषा कुमारी ने कांस्य पदक जीता. लंबी कूद स्पर्धा में सोनम कुमारी ने रजत पदक एवं सृष्टि भारती ने कांस्य पदक पर कब्जा किया. 800 मीटर की दौड़ में प्रतिमा कुमारी ने रजत पदक एवं वर्षा आनंद ने तृतीय स्थान पाया. 1500 मीटर की लंबी दौड़ में प्रतिमा कुमारी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया. चार गुना 100 मीटर रिले दौड़ में वर्षा कुमारी प्रतिमा कुमारी ,सोनम कुमारी, मनीषा कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता .4 गुना 400 मीटर रिले दौड़ में वर्षा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, सोनम कुमारी और मनीषा कुमारी ने पुनः स्वर्ण पदक पर कब्जा किया. ऊंची कूद स्पर्धा में सृष्टि भारती ने कांस्य पदक जीता. 100 मीटर दौड़ में सोनम कुमारी ने रजत पदक जीता. इस प्रकार पूर्णिया महिला महाविद्यालय एथलेटिक्स टीम ने कुल 5 स्वर्ण पदक ,चार रजत पदक एवं चार कांस्य पदक जीतकर महिला वर्ग में ओवरआल चैंपियन का खिताब जीता. निर्जला कुमारी ,रेशमा खातून ने भी इस एथलेटिक्स स्पर्धा में भागीदारी की. महाविद्यालय के शिक्षक डॉ रंजन कुमार एवं डॉक्टर मनीषा कुमारी ने भी खेल स्पर्धा में अपना योगदान दिया एवं खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >