एनडीए की सरकार में शिक्षा के क्षेत्र में पूर्णिया को मिली काफी सुविधाएं: खेमका

विधायक विजय खेमका ने कहा

पूर्णिया. विधायक विजय खेमका ने कहा है कि एनडीए की सरकार में शिक्षा के क्षेत्र में पूर्णिया को काफी सुविधाएं प्राप्त हुई हैं. विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर क्लास, प्रयोगशाला और पुस्तकालय भवन जैसी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं जबकि शिक्षकों की कमी भी लगभग दूर कर दी गई है. उन्होंने कहा कि विद्यालय एक परिवार की तरह होता है, इसलिए प्रबंध समिति के सदस्य,शिक्षक औरअभिभावकों पर विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना की जिम्मेवारी है. विद्यालय में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और बेहतर परिणाम पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. विधायक श्री खेमका शहर के बेलौरी स्थित अनचित साह उच्च विद्यालय में आयोजित विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में बोल रहे थे. बैठक में विधायक श्री खेमका ने विद्यालय के विकास कार्यों की समीक्षा की तथा विद्यालय की आवश्यकताओं पर प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा की. सदस्यों ने विद्यालय के जमीन का सीमांकन कराने,तथा अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूरा कराने के विषय से विधायक को अवगत कराया. इस दौरान विद्यालय में पीएम श्री योजना से जले हुए मोबिल से जलने वाले स्टॉप बनाने जैसे छोटे-छोटे वैज्ञानिक नवाचारों की विधायक ने विशेष प्रशंसा की. विद्यालय भवन में स्थापित जिम को छात्र- छात्राओं के लिए और अधिक उपयोगी बनाने का निर्णय भी लिया गया. बैठक के बाद विधायक ने विद्यालय परिवार के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया. बैठक में प्रधानाचार्य, प्रबंध समिति के शिक्षा प्रेमी संजय सिंह, वरीय शिक्षक सहित आमंत्रित सदस्य जितेंद्र मंडल, प्रदीप यादव, दिनेश शाह, लक्ष्मी गुप्ता, मनोज कुमार शाह, प्रमोद कुमार, अविनाश यादव, सोनू कुमार, ललित कुमार सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh chandra

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >