पूर्णिया में नेवालाल चौक पर पार्षद के बेटे व रिश्तेदार को मारी गोली, हालत गंभीर

पूर्णिया में अपराधियों ने निगम पार्षद के बेटे शुभम कुशवाहा और उनके रिश्ते के मामा सागर कुशवाहा को गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल दोनों का इलाज जारी है, जबकि हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी है.

कसबा (पूर्णिया). बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार शाम पूर्णिया नगर निगम के एक पार्षद के पुत्र शुभम कुशवाहा और उनके रिश्ते के मामा सागर कुशवाहा को गोली मार दी. घटना पूर्णिया के चर्चित नेवालाल चौक स्थित एक चाय दुकान के पास हुई. वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई.

पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने शुभम कुशवाहा पर नजदीक से ताबड़तोड़ फायरिंग की. उन्हें तीन गोलियां लगीं, जिनमें एक पीठ, एक जांघ के ऊपर और एक हाथ में लगी. वहीं सागर कुशवाहा को दो गोलियां लगीं. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद सागर कुशवाहा शुभम को अपनी कार से कसबा स्थित मैक्स-7 अस्पताल लेकर पहुंचे. मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि गोली से दो लोग घायल हुए हैं. दोनों घायलों का इलाज मैक्स7 में चल रहा है. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

अस्पताल ले जाने के दौरान वाहन पर भी फायरिंग

बताया गया कि अस्पताल ले जाने के दौरान भी बदमाशों ने उनकी कार पर फायरिंग की. कार की ड्राइवर सीट के ऊपर एक गोली फंसी मिली, जबकि वाहन से एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ. दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार शुभम कुशवाहा की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मैक्स-7 अस्पताल पहुंच गए. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है और न ही हमले के कारणों का खुलासा हो पाया है.

अपराधियों की शीघ्र हो गिरफ्तारी : पूर्व सांसद

मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने पूर्णिया के वरीय पुलिस अधीक्षक से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने कहा कि पूर्णिया को वर्ष 2010 से पहले जैसी कानून-व्यवस्था की स्थिति में नहीं पहुंचने देना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि नेवालाल चौक अपराधियों का सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है. उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व में जवाहर यादव के पुत्र सूरज बिहारी की हत्या भी इसी स्थान पर हुई थी और अपराधियों के साथ उन्हें संरक्षण देने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

ALSO READ : पूर्णिया में 68.32 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक लाख से अधिक नकद बरामद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akshay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >