बायसी. प्रखंड मुख्यालय के पश्चिम चौक ईंट फैक्ट्री में जदयू प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव के लिए करीब 500 कार्यकर्ता एकत्रित हुए. चुनाव कराने को जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद वसीम कमाली और पीरपैंती विधानसभा के चुनाव प्रभारी मोहम्मद शाहिद रजा भी पहुंचे थे. जदयू प्रखंड अध्यक्ष के लिए कुल 16 लोगों ने नामांकन दाखिल किया. इसमें पुराने जदयू प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शकीलूर्र रहमान भी शामिल थे. आपसी सहमति नहीं होने पर अगली तिथि तक चुनाव को टाल दिया गया. प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम कमाली ने बताया कि चुनाव स्थगित होने पर संगठन को लिखित सूचना दे दी गयी है. संगठन के निर्णय के बाद ही आगे चुनाव कराया जाएगा. जब तक चुनाव नहीं हो जाता, तब तक पुराने अध्यक्ष ही बने रहेंगे. मौके पर मजहर आलम, मोहम्मद राशिद, गुलाम नबी, तैयबुल, अब्दुल खालिक समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.
आपसी सहमति नहीं होने पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव टला

आपसी सहमति नहीं होने पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव टला
Copied link
चुनाव स्थगित होने पर संगठन को दे दी गयी है लिखित सूचना