श्रीनगर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी नौ पंचायतों में गुरुवार को ईद उल अजहा यानी बकरीद मनाया जाएगा. इस दिन कुर्बानी की जाएगी जिसके लिए पूरे हर्षोल्लास के साथ तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के शाही इमाम में मोलाना इश्हाक, मोहम्मद सज्जाद आलम, गयासुद्दीन इशतीयाक आलम ने बताया कि ईद उल अजहा की नमाज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के मस्जिद और ईदगाहों में सुबह आठ बजे से नौ बजे के बीच अदा की जाएगी. उन्होंने बताया कि यह त्योहार पैगम्बर हजरत इब्राहिम की याद में मनाया जाता है.
प्रखंड के सभी नौ पंचायतों में ईद उल अजहा की तैयारी पूरी
श्रीनगर
