पूर्णिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पूर्णिया में प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के मद्देनजर शनिवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने पशु एवं मत्स्य संसाधन कार्यालय, पूर्णिया, इंदिरा गांधी स्टेडियम,पूर्णिया, मां पूरणदेवी मंदिर और भोला पासवान शास्त्री महाविद्यालय, पूर्णिया का स्थल निरीक्षण किया. जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के क्रम में मौके पर उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारी को मुख्यमंत्री के आगामी, संभावित प्रस्तावित स्मृद्धि यात्रा के निमित्त सभी स्तरों पर पूर्व से ही सभीआवश्यक तैयारी करने का दिशा -निर्देश दिया गया.
सीएम की समृद्धि यात्रा को लेकर तैयारी शुरू
पूर्णिया
