भूकंप से बचाव को लेकर राजकीय पॉलिटेक्निक ने निकाली जागरूकता रैली

राजकीय पॉलिटेक्निक, पूर्णिया

पूर्णिया. राजकीय पॉलिटेक्निक, पूर्णिया में संस्थान के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में भूकंप सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गयी. इस रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम जनमानस को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सजग एवं सुरक्षित रहने के उपायों से अवगत कराना रहा. प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और आपदा के प्रति जागरूकता विकसित करती हैं. रैली में संस्थान के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतिभागियों ने जागरूकता पोस्टर और बैनर लेकर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में रैली निकालकर लोगों को भूकंप के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी. इस अवसर पर संस्थान के प्रो. संतोष कुमार चौधरी, प्रो. नवीन, प्रो. प्रणय रंजन, प्रो. विपुल कुमार , प्रो. अमन कुमार राजन आदि उपस्थित रहे. सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सतर्कता और सही जानकारी ही आपदा के समय जानमाल की हानि को कम कर सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >