तीन वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

केनगर

केनगर. केनगर थाना पुलिस ने बुधवार को दो अलग अलग जगहों पर से थाना कांड से फरार चल रहे तीन वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी में थानाक्षेत्र के ही परोरा पंचायत के परोरा गांव निवासी 46 वर्षीय विद्यानंद महतो और 40 वर्षीय प्रकाश महतो तथा झुन्नी इस्तम्ब्रार पंचायत के झुन्नी इस्तम्ब्रार गांव निवासी 28 वर्षीय मो. टुनटुन है. न्यायालय से जारी वारंट के निर्देशानुसार थाना कांड से लंबे समय से फरार चलने के कारण गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि आवश्यक कार्रवाई करने के बाद बुधवार को गिरफ्तार सभी वारंटी को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >