बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत, बाइक चालक की स्थिति गंभीर

बाइक चालक की स्थिति गंभीर

श्रीनगर. बीती शाम मोटरसाइकिल की चपेट में आने से घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है. वहीं मोटरसाइिकल चालक अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझ रहा है. यह घटना थानाक्षेत्र अंतर्गत खूंटी धुनेली पंचायत के कोऑपरेटिव बाजार स्थित वार्ड संख्या ग्यारह बेलदारी टोला सड़क पर हुई. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र अंतर्गत खुट्टी धुनेली पंचायत के बेलदारी महतो टोला वार्ड संख्या ग्यारह निवासी राजेश महतो 40 वर्ष कोऑपरेटिव बाजार से अपने घर बेलदारी टोला पैदल जा रहे थे. इसी दोरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल वाहन चालक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी. ठोकर इतनी जोरदार थी कि मृतक राजेश महतो जमीन से लगभग दस फीट ऊपर उछाल खाकर जमीन पर गिर गए.इस कारण उन्हें सिर में गंभीर चोटें लगी. परिजनों के सहयोग पर आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान घायल राजेश महतो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक को एक बच्चा है. पत्नी और बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं मोटरसाइकिल वाहन चालक राजेश ठाकुर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है उसका भी इलाज राजकीय अस्पताल पूर्णिया में चल रहा है. घायल वाहन चालक की पहचान खुट्टी धुनेली पंचायत के मेहता टोला निवासी के रूप में हुई है .थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि उन्हें घटना से संबंधित मृतक या घायल के परिजनों द्वारा कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है. वहीं मोटरसाइकिल वाहन चालक भी गंभीर रूप घायल हो गया है. परिजनों के सहयोग पर उनका इलाज राजकीय अस्पताल पूर्णिया में चल रहा है. घायल चालक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >