मुहर्रम को लेकर अनगढ़ थाना में शांति समिति की बैठक

बैसा

बैसा. अनगढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता अनगढ़ थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने की. बैठक में एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे. बैठक में क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गयी. बैठक में प्रशासन ने बताया कि मोहर्रम के जुलूस में डीजे का प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगाजुलूस आयोजकों को पूर्व से लाइसेंस लेना अनिवार्य किया गया है. लाइसेंसधारी को जुलूस की शुरुआत से लेकर अंत तक जुलूस के साथ रहना होगा . किसी भी समय दंडाधिकारी अथवा पुलिस पदाधिकारी के मांगने पर लाइसेंस प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा.एसडीपीओ जितेन्द्र पांडे ने कहा कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है . इसलिए मोहर्रम के जुलूस के दौरान सभी लोगों को संयम और अनुशासन का पालन करना अनिवार्य होगा. वहीं थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने कहा कि किसी भी स्थिति में नशीले पदार्थों का सेवन या वितरण पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. इसके उल्लंघन पर संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ हीआग्रह किया किप्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >