फाइनेंसकर्मी से लूट में रामपुर तिलक से एक गिरफ्तार

एक जून को जानकीनगर में फाइनेंसकर्मी से 71 हजार लूट की घटना का खुलासा जानकीनगर पुलिस ने घटना के चंद घंटे के बाद ही कर दिया .

जानकीनगर . बीते एक जून को जानकीनगर में फाइनेंसकर्मी से 71 हजार लूट की घटना का खुलासा जानकीनगर पुलिस ने घटना के चंद घंटे के बाद ही कर दिया . इस कांड में पकड़े गये अपराधी की निशानदेही पर 5000 भी बरामद कर लिया. इस संबंध में जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी गोविंद कुमार रामपुर तिलक वार्ड नंबर 10 अपने साथियों के साथ बिना नंबर की काला मोटरसाइकिल अपाचे से घटना के समय तेजी से भागा है. गोविंद से पूछताछ के क्रम में फाइनेंसकर्मी ने उसे पहचान लिया .इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल जब्त कर थाना लाया गया .उसने अपने सहयोगियों की पहचान लड्डू शर्मा लादूगढ निवासी वार्ड नंबर 1, 15 राजन कुमार रामपुर तिलक लाइनर, साजन कुमार के रूप में की. अपराधियों के विरुद्ध जानकीनगर थाना कांड संख्या 196 / 24 दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. छापामारी टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार यादव , गृहरक्षक कम लाल पासवान, गृहरक्षक हिंदी एचडी यादव ,चौकीदार विनोद पासवान ,वरुण पासवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >