सिंघियान दंगल में पुरुष वर्ग में धमदाहा के इबरार तो महिला वर्ग में पटना की नूतन रही विजेता

भवानीपुर

भवानीपुर. प्रखंड के रघुनाथपुर स्थित सिंघियान में दो दिवसीय दंगल मेला शांतिपूर्ण महौल में संपन्न हुआ . सरस्वती मेला पर सुप्रसिद्ध दंगल लगभग 200 वर्षों से आयोजन किया जाता है. दंगल प्रतियोगिता में स्थानीय धमदाहा निवासी और चौथी बार विजेता रहे मो इबरार अहमद ने राजस्थान के जल्लाद पहलवान को हरा कर विजेता गदा पर अपना कब्जा किया तो महिला दंगल में बिहार पटना की नूतन कुमारी विजेता रही. दंगल में बिहार के पहलवान के साथ यूपी, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हरियाणा से भी पहलवान आए थे. दंगल को देखने के लिए हजारों की भीड़ इकट्ठा हुई थी और पूरा मैदान खचाखच दर्शकों से भरा हुआ था. वही विजेता पहलवान धमदाहा के नीरपुर निवासी मोहम्मद इबरार अहमद एवं पटना की नूतन कुमारी को आयोजन समिति ने विजेता गदा से सम्मानित किया गया . जम्मू कश्मीर से आए भूरा पहलवान विजेता नहीं हो पाए मगर वहां मौजूद हजारों दर्शकों का मन मोह लिया . मेला के आयोजक धनंजय चौधरी ने बताया लगभग 200 वर्षों से पूरे समाज के सहयोग से सरस्वती मेला पर दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया जाता है जिसमें मध्यप्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, नेपाल, गोरखपुर, हरियाणा तथा बिहार के कई जिलों के साथ-साथ क्षेत्रीय पहलवान भी इसमें हिस्सा लेते हैं. आयोजन में कैलाश मंडल, शैलेंद्र मंडल, महेश शर्मा, सरोज शर्मा, जितेंद्र मंडल सहित सभी ग्रामीणों का सहयोग रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >