बढ़ी कनकनी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त

बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया और ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेने को विवश हो रहे हैं

अमौर.अमौर प्रखंड क्षेत्र में घने कोहरे और बढ़ी कनकनी से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. सुबह बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया और ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेने को विवश हो रहे हैं . मंगलवार को भी सुबह से आसमान में घना कोहरा छाया रहा. दिन के दोपहर तक सूरज नहीं दिखाई दिया. खासकर बच्चे और बुजुर्ग ठंड और कनकनी से प्रभावित रहे. स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम देखी गई. सड़कों पर वाहनों का परिचालन भी बुरी तरह प्रभावित रहा. चालक दिन में लाइट जलाकर वाहनों का परिचालन करते दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >