सांसद की ओर से घायल परिवारों को की गयी आर्थिक मदद

जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोकवा गांव में रविवार की देर रात हुई हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है. एक वाहन द्वारा कुचले जाने की इस त्रासदी में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी

पूर्णिया. जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोकवा गांव में रविवार की देर रात हुई हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है. एक वाहन द्वारा कुचले जाने की इस त्रासदी में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, प्रमुख जियाउल हक, निजी सचिव अजय जायसवाल, मो समीउल्लाह और अन्य प्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मृतकों के परिवारों से मुलाकात की और गहरी संवेदनाएं व्यक्त की. उन्होंने सांसद पप्पू यादव द्वारा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. सांसद प्रतिनिधियों ने इस हादसे में घायल हुए राजेश मुनी, टुविकल कुमार, पुनम ठाकुर, अभिनंदन मुनी, और अभिषेक कुमार से मुलाकात की. उन्होंने घायलों के अच्छे इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी और कहा कि जरूरत पड़ने पर आगे भी मदद की जायेगी. सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा, यह घटना बेहद दर्दनाक है. इस अवसर पर दीपक कुमार, वार्ड पार्षद रवि गुप्ता, राज गुप्ता, गोविंद कुमार, बौवा ठाकुर, रुपेश भगत, अशोक साह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >