पूर्व सरपंच के निधन पर औराही में शोक

बीकोठी

बीकोठी. प्रखंड के औराही पंचायत के ग्राम गुलेला भित्ता वकील मंडल टोला निवासी एवं दो बार के पूर्व सरपंच सह भूमिगत स्वतंत्रता सेनानी वकील मंडल का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे औराही पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. जानकारी के अनुसार, वकील मंडल पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. वे अपने पी���े दो पुत्र एवं दो पुत्रियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके ज्येष्ठ पुत्र पप्पू मंडल ने मुखाग्नि दी. ग्रामीण सागर कुमार राम ने कहा कि उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है.छात्र नेता त्रिभुवन कुमार ने कहा कि औराही पंचायत ने एक जुझारू, कर्मठ और जनसेवी व्यक्तित्व को खो दिया है. शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से पवन ठाकुर, संजय कुमार मंडल, महेश्वरी मंडल, मुक्तानंद मुक्त, कंतलाल ऋषि, मंटू दास, बबलू मंडल, विजेंद्र मंडल आदि प्रबुद्धजन शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >