नंदनिया पंचायत में विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास

नंदनिया पंचायत

बैसा. प्रखंड के नंदनिया पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बॉसबाड़ी पीडब्लूडी रोड से मीरपुर से नया टोला महासेल जाने वाली सड़क का शिलान्यास एआइएमआइएम प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने फीता काटकर किया. यह सड़क लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से 1 किमी लंबी बननी है. शिलान्यास समारोह में विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि सड़क बनने से लोगों को काफी लाभ होगा. उन्होंने कहा कि सभी वर्गो को साथ लेकर विकास करना है.विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम योजना के अंतर्गत जो भी गांव ढाई सौ से अधिक आबादी वाले छूटे हुए हैं, उन सभी गांवों में सड़कों का सर्वे किया गया है. उन्होंने कहा कि आम आदमी को सड़क से जोड़कर हर तरह की सुविधा मुहैया करायी जायगी. विधायक ने संवेदक को हिदायत देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता और लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. एस्टीमेट के अनुरूप निर्धारित मानक व गुणवत्तापूर्ण सामग्रियों का इस्तेमाल हो. फोटो. 29 पूर्णिया 10- शिलान्यास करते विधायक अख्तरुल ईमान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >