धमदाहा के बालिका छात्रावास के चार दैनिक कर्मी नपे

उच्च विद्यालय धमदाहा

धमदाहा. उच्च विद्यालय धमदाहा के बालिका छात्रावास की शिकायत मिलने पर जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर बालिका छात्रावास टाइप 04 में कार्यरत रात्रि प्रहरी व तीनों रसोइया को कार्य बंद करने का आदेश दिया गया है. दैनिक पारिश्रमिक पर कार्यरत रात्रि प्रहरी नन्दकिशोर ठाकुर , रसोइया हीरा देवी, पूनम देवी व सीमा देवी पर यह कार्रवाई की गयी है. जिला पदाधिकारी के आदेश पर अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा की अध्यक्षता में टीम ने जांच में अनियमितता पायी थी. बीते 14 अगस्त को उच्च विद्यालय धमदाहा के बालिका छात्रावास की करीब 40 की संख्या में छात्राओं ने अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अनुमंडल पदाधिकारी से लिखित शिकायत की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >