सदर एसडीओ का पदभार ग्रहण करने के बाद गिनायी अपनी प्राथमिकता पूर्णिया. बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी दीक्षित श्वेतम ने पूर्णिया सदर के नये एसडीओ के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है. श्री श्वेतम ने पूर्व एसडीएम पार्थ गुप्ता के तबादले के बाद बुधवार को पूर्णिया में अपना योगदान दिया है. इससे पूर्व श्री श्वेतम किशनगंज में जिला परिवहन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे. गुरुवार को अपने कार्यालय में मुलाक़ात के क्रम में प्रभात खबर को उन्होंने बताया कि विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखना और विभिन्न सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने आम नागरिकों से भी शान्ति व्यवस्था में सहयोग की अपेक्षा के साथ साथ प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाये रखने की अपील की है. बताते चलें कि दीक्षित श्वेतम इससे पूर्व भी पूर्णिया जिले में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वर्ष 2021-22 में वे ग्रामीण विकास विभाग, डीआरडी डायरेक्टर एवं जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक के रूप में पदस्थापित रहे. इसके पश्चात वर्ष 2023 में बगहा जिले में बतौर डीसीएलआर तथा वर्ष 2024 में कटिहार जिले के बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं. इसके बाद वे किशनगंज के जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में कार्य कर रहे थे. उन्होंने बताया कि 3 फरवरी को किशनगंज जिले में सडक सुरक्षा माह के समापन के बाद 4 फरवरी को पूर्णिया जिले में सदर अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में अपना योगदान दिया.
विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखना सबसे पहली प्राथमिकता : दीक्षित श्वेतम

विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखना सबसे पहली प्राथमिकता : दीक्षित श्वेतम
Copied link
सदर एसडीओ का पदभार ग्रहण करने के बाद गिनायी अपनी प्राथमिकता