जिला स्तरीय विज्ञान दिवस प्रतियोगिता में जेएलएनएचएस का रहा दबदबा

बिहार बाल भवन किलकारी में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान दिवस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न सरकारी और प्लस टू विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया.

पूर्णिया. बिहार बाल भवन किलकारी में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान दिवस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न सरकारी और प्लस टू विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया. घोषित परिणाम में जेएलएनएचएस गुलाबबाग के बच्चों ने तीन में से दो श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का दबदबा कायम किया. प्रतियोगिता का आयोजन तीन मुख्य विधाओं निबंध लेखन, लिखित क्विज और वक्तृत्व (भाषण) में किया गया. निर्णायक मंडल द्वारा जारी सूची के अनुसार निबंध लेखन में आदर्श उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, परोरा की छात्रा कंचन कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं प्लस 2 हाई स्कूल अकबरपुर भवानीपुर की लक्ष्मी कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि यूएचएस धरधर जमुनिया धमदाहा के ऋषभ राज को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. क्विज विज्ञान की प्रतियोगिता में जेएलएनएचएस गुलाबबाग की अतीफा प्रवीन को प्रथम स्थान मिला. प्लस 2 हाई स्कूल अकबरपुर की वैष्णवी को दूसरा और प्लस 2 बीबीएम हाई स्कूल की अरूणा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं. वक्तृत्व प्रतियोगिता में जेएलएनएचएस गुलाबबाग के सुमित कुमार सुमन विजेता बने. यूएचएस बेलगाछी डगरुआ की उम्मे हबीबा द्वितीय और राजकीय उच्च विद्यालय श्रीनगर के मो फैजान तृतीय स्थान पर रहे. निर्णायक के रूप में तलत आरा तथा ऊर्फी जमील ने अहम भूमिका निभायी. इस मौके पर डीपीओ, सर्व शिक्षा कौशल कुमार ने सभी सफल प्रतिभागियों को बधाई दी. जिला गुणवत्ता समन्वयक मो सैफुल अंसारी ने बच्चों को मेडल, मोमेंटो तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATYENDRA SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >