मंदिर की जमीन पर सड़क निर्माण की जांच

बनमनखी

प्रतिनिधि, बनमनखी. प्रखंड के मोहनिया चकला पंचायत वार्ड नं 11स्थित सौ साल पुरानी रामजानकी मंदिर की जमीन पर सड़क निर्माण कार्य पर प्रशासन ने रोक लगा दी है. शनिवार को राजस्व अधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज ने मंदिर की जमीन की स्थलीय जांच की. राजस्व अधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज ने बताया कि सभी पक्षकारों को मौखिक रूप से एक सप्ताह का समय दिया गया है. जांच की रिपोर्ट अनुमंडल पदाधिकारी को सुपुर्द की जायेगी. फोटो परिचय: 10 पूर्णिया 13- स्थल जांच करते राजस्व अधिकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >