पंचायत सरकार भवन के निर्माण में गड़बड़ी पर बिफरे पदाधिकारी, दोबारा बीम ढालने का दिया निर्देश

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की ओर से निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायतों के बाद प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नूतन कुमारी व एलईओ के एसडीओ उदय कुमार ने भवानीपुर पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण किया.

अमौर. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की ओर से निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायतों के बाद प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नूतन कुमारी व एलईओ के एसडीओ उदय कुमार ने भवानीपुर पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण किया. जांच में शिकायतें सही पायी गईं. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ बीमों में लोहे की छड़ का उचित प्रयोग नहीं किया गया था. साथ ही भवन के पीलर सीधे नहीं थे. इसे गंभीरता से लेते हुए पदाधिकारियों ने जिन बीमों में छड़ का प्रयोग नहीं किया गया है, उन्हें तुरंत तोड़कर नए सिरे से मानक के अनुसार बनाने का आदेश दिया. साथ ही कहा कि अब निर्माण कार्य का अगला चरण जूनियर इंजीनियर या वरीय अधिकारियों की सीधी उपस्थिति में ही किया जायेगा. उसके बाद टेढ़े कॉलमों को सीधा करने और अन्य तकनीकी कमियों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए है. पदाधिकारियों ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सरकारी राशि का दुरुपयोग और गुणवत्ता से समझौता करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. भवानीपुर पंचायत सरकार भवन का निर्माण अब पूरी पारदर्शिता और मानकों के साथ सुनिश्चित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >