पांच दिन पूर्व मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

बीकोठी

बीकोठी. बड़हरा थानाक्षेत्र के सुखसेना पश्चिम पंचायत अंतर्गत सहवानखुंट वार्ड संख्या एक मुसहरी टोला में पांच दिन पूर्व हुई मारपीट की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान 32 वर्षीय सुबोध ऋषिदेव पिता स्वर्गीय रामचंद्र ऋषिदेव के रूप में हुई है. मृतक की मां कारी देवी ने बताया कि करीब पांच दिन पहले उनका पुत्र गांव के बगल में स्थित संथाल टोला निवासी रघु हेमब्रम के घर किसी काम से गया था. कुछ देर बाद सूचना मिली कि वहां उसे बांधकर उसके साथ मारपीट की जा रही है. जब परिजन एवं आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि रघु हेमब्रम, मंजू हेमब्रम, संजू हेमब्रम, लालजी बेसरा सहित परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा सुबोध ऋषिदेव के साथ मारपीट की गई थी. किसी तरह बीच-बचाव कर घायल अवस्था में सुबोध को घर लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा था, लेकिन हालत गंभीर बनी रही. मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक के दो पुत्र और एक छोटी पुत्री समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में बड़हरा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया गया है. पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >