केडीएस कर रहा ग्रामीण बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की सार्थक पहल

पूर्णिया

पूर्णिया. जिले के ग्रामीण इलाकों के बच्चों की शिक्षा और उन्हें सही राह दिखाने के लिए कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन यानी केडीएस लगातार जागरुकता अभियान चला रहा है. इस अभियान के तहत इन बच्चों को प्रेरित कर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की पहल की जा रही है. इसी क्रम में रविवार को जिले के डगरुआ प्रखंड अन्तर्गत रामपुर पंचायत के चतरा ग्राम में शिविर का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों को जहां शिक्षा के प्रति जागरुक किया वहीं यह संदेश दिया कि पढ़ाई के बिना किसी लिए तरक्की आसान नहीं होगी. लिहाजा बच्चों को पढ़ाई के प्रति मेहनत करनी होगी और अभिभावकों को भी हर तरह से जागरूक बने रहना होगा. इस अवसर पर बतौर अतिथि पहुंचे एएसजी कैम्पस के आदित्य रंजन ने बच्चों को शिक्षा के महत्त्व के विषय में विस्तार से समझाया जबकि मो. इफ्तेखार ने बच्चों को शिक्षा के लिये प्रेरित किया. इस मौके पर मौजूद इंजीनियर जनाब शौकत ने मौजूद बच्चों को बताया की जीवन में आगे बढ़ के लिये शिक्षा ही एकमात्र रास्ता है और इसके लिए बच्चों को नियमित स्कूल जाना होगा और पूरे लगन और मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई करनी होगी. कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ मुन्ना ने बच्चों को अच्छी शिक्षा हासिल कर अच्छे ओहदे पर जाने के लिये प्ररित किया औरउनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं. जब आप सब बढ़ेंगे और किसी बड़े ओहदे पर जाएंगे तभी आपका, समाज का और राष्ट्र का संपूर्ण विकास संभव हो सकेगा. इस अवसर पर कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन द्वारा बच्चों के बीच पठन-पाठन की सामग्रियां भी वितरित की गईं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh chandra

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >