औराही गांव में आग लगने से घर जला

बीकोठी

प्रतिनिधि, बीकोठी. प्रखंड के औराही पंचायत के औराही गांव में आग लगने से एक घर एवं उसमे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया . सोमवार रात्रि लगभग दो बजे पप्पू मंडल पिता सेवन के घर में आग लगी देख स्थानीय लोग बुझाने में जुट गए. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तबतक पप्पू मंडल का सारा घर एवं उसमे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि घूरा से ही आग लगी है. अंचलाधिकारी मोहन कुमार शर्मा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि हल्का कर्मचारी को जांच के लिए भेजा गया है. जांच प्रतिवेदन आने के साथ ही सरकारी राशि का भुगतान किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >