शॉर्ट सर्किट से आग लगने से घर जला, चार लाख का नुकसान

चार लाख का नुकसान

प्रतिनिधि पूर्णिया पूर्व. पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के रामायण नगर गांव में बुधवार की रात्रि अगलगी में स्थानीय निवासी अनिल यादव का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिसके कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया.पीड़ित अनिल यादव ने बताया कि घर में उनके और उनकी माता के अलावा कोई नहीं रहता है. उनकी माता किसी कार्यवश कटिहार गई हुई थीं. अनिल स्वयं भी किसी जरूरी काम से घर से बाहर थे. ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया. आग लगने की सूचना पड़ोसियों ने अनिल यादव को फोन पर दी. जब तक वे मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों और अग्निशमन की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी थी .अनिल यादव ने बताया कि इस अग्निकांड में घर में रखा सारा अनाज, नकद राशि, महत्वपूर्ण कागजात, कपड़े और अन्य कीमती घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए. पीड़ित के अनुसार, इस घटना में लगभग 4 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >