पूर्णिया. नगर निगम की ओर से ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में वार्ड संख्या 43 स्थित ऋषिदेव टोला सहित अन्य चिन्हित स्थानों पर सैकड़ों जरूरतमंद एवं निस्सहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान महापौर विभा कुमारी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों को चिन्हित कर गरीब, लाचार एवं असहाय लोगों के बीच लगातार कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि समाज के ऐसे भी लोग हैं जो मात्र एक साधारण चादर के सहारे ठिठुरती रातें गुजारने को मजबूर होते हैं. ऐसे लोगों की पीड़ा को समझते हुए नगर निगम हर वर्ष ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आता है. महापौर ने बताया कि ठंड को देखते हुए नगर निगम द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो. उन्होंने कहा कि ठंड में असहायों की सेवा करना ही सच्ची मानवता की सेवा है. कंबल वितरण के दौरान स्थानीय लोगों ने नगर निगम एवं महापौर विभा कुमारी की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया.मौके पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद चांदनी देवी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शंकर यादव, राजेश झा, सुभाष ऋषि, उमेश सहनी, छतिया देवी, लालो देवी सहित कई गणमान्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे.
असहायों की मदद करना ही मानवता की सच्ची सेवा : विभा कुमारी

असहायों की मदद करना ही मानवता की सच्ची सेवा : विभा कुमारी
Copied link
कंबल वितरण