राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (GMCH) पूर्णिया की आउटडोर पेशेंट डिपार्टमेंट (OPD) में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. गुरुवार को अस्पताल के विभिन्न विभागों में दर्जनभर से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक परामर्श और इलाज के लिए उपलब्ध रहेंगे. विशेष रूप से नौनिहालों के स्वास्थ्य को देखते हुए पीडियाट्रिक (शिशु रोग) विभाग और कान, नाक व गला (ENT) ओपीडी में तीन-तीन डॉक्टरों की तैनाती की गई है, ताकि मरीजों को लंबा इंतजार न करना पड़े.
विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती
जीएमसीएच प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार गुरुवार को ओपीडी में विभिन्न रोगों के लिए निम्नलिखित डॉक्टर सेवाएं देंगे:
- पीडियाट्रिक (शिशु रोग): डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. सुशांत, डॉ. अनवेशा
- इएनटी (कान, नाक, गला): डॉ. संजीव, डॉ. अनवर कबीर, डॉ. एच.के. शर्मा
- गायनी (स्त्री एवं प्रसव रोग): डॉ. अनिशा किशोर, डॉ. गुफराना
- सर्जरी: डॉ. संतसेवी प्रसाद, डॉ. अमर किशोर
- मेडिसिन (सामान्य रोग): डॉ. मुजतबा अशरफ
- ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग): डॉ. राजेश भारती
- स्किन (चर्म रोग): डॉ. भवेश रजक
- आई (नेत्र रोग): डॉ. प्रज्ञा प्रसून
- डेंटल (दंत रोग): डॉ. नाहिद
- साइकियाट्री (मानसिक रोग व नशामुक्ति): डॉ. नायाब अंजुम (तनाव, डिप्रेशन और काउंसिलिंग के लिए)
जीएमसीएच पूर्णिया: ओपीडी एवं रजिस्ट्रेशन का समय
अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीज समय सारणी का विशेष ध्यान रखें:
| प्रक्रिया | सुबह की पाली | शाम की पाली |
| रजिस्ट्रेशन (पर्ची समय) | सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक | शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक |
| ओपीडी (डॉक्टर परामर्श) | सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक | शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक |
