नहरा कोल गांव में अगलगी में पांच घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

लाखों का नुकसान

अमौर. प्रखंड के डहुआबारी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 नहरा कोल गांव में शनिवार की सुबह अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई.इस अगलगी की घटना में पांच परिवारों के घर और उसमें रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है.घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमानहै. जानकारी देते हुए मुखिया राजेश कुमार हरिजन ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे अचानक एक घर से आग की लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया. ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए.कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था. इस घटना में अब्दुल मजीद, मोहसिन आलम, मुश्फिक आलम, सुबहान आलम, अजमेरून के घर जल गये.पीड़ित परिवारों के अनुसार, घर में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, और महत्वपूर्ण कागजात सब कुछ जलकर राख हो गया है.अब इन परिवारों के सामने रहने और खाने-पीने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है.घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुखिया राजेश कुमार हरिजन ने अंचल प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द घटनास्थल का मुआयना कर अग्निपीड़ितों को सरकारी सहायता और उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >