पूर्णिया से रिपोर्ट
पूर्णिया स्थित भारतीय योग संस्थान के मातृछाया अपार्टमेंट योग केन्द्र का प्रथम वार्षिक दिवस रविवार को उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न योग केन्द्रों से करीब 75 साधकों ने भाग लिया. पूरे आयोजन में योग, प्राणायाम, आध्यात्मिक संदेश और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सुंदर समन्वय देखने को मिला.
दीप प्रज्ज्वलन और शंख ध्वनि से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत भजन, दीप प्रज्ज्वलन, शंख ध्वनि और गायत्री मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुई. इसके बाद महिलाओं ने सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को आध्यात्मिक रंग प्रदान किया.
उपकेंद्र प्रमुख कुमकुम शर्मा ने स्वागत संबोधन में सभी अतिथियों, अधिकारियों और साधकों का अभिनंदन किया.
योगाभ्यास के जरिए दिए स्वस्थ जीवन के संदेश
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रशिक्षकों ने अलग-अलग योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया.
- सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने लंबे एवं गहरे श्वास का अभ्यास कराया.
- आरती सिन्हा ने तिर्यक ताड़ासन कराया.
- पिंकी पांडेय ने त्रिकोणासन का अभ्यास कराया.
- वंदना चौधरी ने कटि चक्रासन कराया.
- गीता पॉल ने कोणासन का अभ्यास कराया.
- नीता केडिया ने वक्रासन कराया.
- नूतन सिंह ने मंडूकासन का अभ्यास कराया.
- रीना साह ने उष्ट्रासन कराया.
- रीता देवी ने सिंह गर्जना आसन कराया.
- अंजना देवी ने हास्यासन का अभ्यास कराया.
- सीमा मंडल ने उत्तानपाद हस्तासन का अभ्यास कराया.
तनाव मुक्त जीवन पर दिया गया विशेष संदेश
प्रांतीय मंत्री कैलाश मंडल ने शवासन के माध्यम से तनाव और चिंता से मुक्ति के उपाय बताए. इसके बाद चंद्रभेदी और शीतली प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. एस. के. सिन्हा, प्रांतीय प्रधान अजय कुमार सिंह, जिला प्रधान राजेंद्र पंडित तथा कैलाश मंडल ने नियमित योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताया.
विश्व शांति का दिया संदेश
कार्यक्रम के अंत में नवीन कुमार साह ने प्रार्थना और शांति पाठ का संचालन कर विश्व शांति का संदेश दिया. केन्द्र प्रमुख रीना साह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इसके बाद सभी उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
कार्यक्रम का संचालन सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने किया. आयोजन को सफल बनाने में संजीव शर्मा, मोनी सिंह, शिप्रा सिन्हा, माला सिंह, मीरा सिंह, सलोनी प्रिया, सविता सिंह, प्रगति प्रिया, रीता गोस्वामी, नमिता सिन्हा, अन्नू झा, हेमलता देवी, सविता जायसवाल, निक्की सिंह, दीपिका, नव्या और शिवांगी सहित अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही.
और पढ़ें: कला भवन की मासिक संगोष्ठी में 'कथाकार रुपचंद' का लोकार्पण, साहित्यकारों ने की कृति की सराहना
