अफवाहों पर ध्यान न दें, डीजल-पेट्रोल प्रचुर मात्रा में उपलब्ध : एसडीओ

डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी करनेवालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी करनेवालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई पूर्णिया. ईरान एवं इजराइल तथा अन्य देशों के बीच चल रहे युद्ध के बहाना बनकर ग्रामीण क्षेत्रों में कतिपय व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों द्वारा न केवल डीजल तथा पेट्रोल का कृत्रिम अभाव दिखाया जा रहा बल्कि डीजल-पेट्रोल को ऊंची कीमतों पर बिक्री करने की सूचना विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही है.इसे गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सदर दीक्षित श्वेताम की अध्यक्षता में सदर अनुमंडल क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले सभी पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ एक बैठक हुई. बैठक के दौरान पेट्रोल पम्प संचालकों द्वारा बताया गया कि पेट्रोल पम्पों पर डीजल एवं पेट्रोल की प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है. इसको लेकर आम जनों को सूचित किया जाता है कि अफवाहों पर ध्यान न दें. यदि कोई व्यक्ति गलत अफवाह फैलाते हुए तथा डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी करते हुए पकड़े जायेंगे तो उनके विरूद्ध पेट्रोलियम अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जायेगी. गौरतलब है कि शहर से गांव तक यह अफवाह उड़ायी गयी कि ईरान-इजराइल में बढ़ते तनाव के कारण देश में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत होने वाली है. इस गलत खबर के फैलते ही ग्रामीण इलाकों के कुछ पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गयी, लेकिन शहर में जनजीवन और पेट्रोल डीजल की बिक्री पूरी तरह सामान्य बनी हुई है. शनिवार को शहर के फोर्ड कंपनी चौक, जेल चोक, गिरजा चौक स्थित पेट्रोल पंप पर अन्य दिनों की तरह ही कहीं भी अनावश्यक भीड़ नहीं थी. लोग अपनी जरूरत के हिसाब से ही तेल ले रहे थे.इससे पूर्व गुरुवार को जिले के पूर्णिया पूर्व, बैसा और अमौर में अफवाहों के कारण लोगों ने गाड़ियों की टंकी फुल कराने के साथ-साथ ड्रमों और गैलन में भी तेल भरना शुरू कर दिया था, जिससे कुछ समय के लिए पंपों पर लंबी कतारें देखी गयी. फोर्ड कंपनी पेट्रोल पंम्प के एक कर्मी ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है. यहां सामान्य दिनों की तरह ही पेट्रोल-डीजल की बिक्री जारी है. पूर्णिया में पेट्रोल की कीमत लगभग 106.73 प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.87 प्रति लीटर है. अंतरराष्ट्रीय तनाव के बावजूद स्थानीय स्तर पर कीमतों में कोई बड़ा उछाल दर्ज नहीं किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >