उपमहापौर ने अपने आवास पर की छठ पूजा

छठ महापर्व पूरे समाज को जोड़ता

पूर्णिया. उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने कहा है कि छठ महापर्व पूरे समाज को जोड़ता है और इसमें तमाम भेदभाव खत्म हो जाते हैं. उप महापौर श्रीमती गुप्ता छठ पूजन के बाद लोगों से मिलते हुए बोल रही थी. इससे पहले उन्होंने अपने आवास पर पूरे विधि विधान के साथ छठ का पूजन-अनुष्ठान किया और पूर्णिया वासियों की सुख समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि लोग स्वस्थ रहें, यही छठी मइया से उनकी विनती है. उपमहापौर ने अपने ससुर पूर्व वार्ड पार्षद विश्वनाथ प्रसाद साह एवं शिवनाथ प्रसाद एवं अपने सगे संबंधियों के साथ अपने आवास पर ही छठ की पूजा की. फोटो-8 पूर्णिया 13-भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करती डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >