इटहरी गांव में जमीन विवाद में मारपीट में दंपती घायल

धमदाहा.

धमदाहा. पूर्णिया के धमदाहा थानाक्षेत्र के इटहरी पंचायत के वार्ड नंबर 12 में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. पीड़ित रमेश महतो ने बताया कि वह अपनी जमीन पर दीवार बनवा रहे थे. इसी दौरान उदय कुमार, सुजय कुमार, दोनों के पिता उमाकांत महतो और उनकी पत्नी सगोरी देवी ने मिलकर हमला कर दिया. आरोप है कि चारों ने मिलकर रॉड से हमला किया, जिसमें रमेश महतो और उनकी पत्नी ममता देवी बुरी तरह जख्मी हो गए. घायलों का इलाज चल रहा है. इस मामले में ममता देवी की ओर से धमदाहा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है. थानाध्यक्ष रवि शंकर ने बताया कि इटहरी पंचायत से ममता देवी के नाम से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच करायी जा रही है. जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >