समाजसेवी के निधन पर शोक

डगरूआ

डगरूआ. प्रखंड के महथौर गांव निवासी वयोवृद्ध समाजसेवी फूलेश्वर शर्मा 85 वर्ष के निधन से क्षेत्र वासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी.उनके पुत्र सुनील शर्मा ने बताया कि वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे.अचानक मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली.बताया गया कि स्व शर्मा क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी सह पूर्व मुखिया भुवनेश्वर शर्मा के भाई थे.वहीं निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र के लोगों की भीड़ उनके घर उमड़ पड़ी.सबों ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व फूलेश्वर शर्मा काफी सामाजिक व मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे.उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है. सबों ने एक स्वर से ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं उनके परिजनों को ढाढस बंधाया. निधन पर अशोक व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ समाज से भी दीपनारायण यादव भाजपा नेता विनोद कुमार यादव,रमेश प्रसाद यादव,दरोगा सिंह, अवधेश प्रसाद मंडल,राजकुमार भारती,विवेक कुमार विश्वास सहित दर्जनों लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >