पूर्णिया के नाम दीप जला नागरिकों ने जतायी शहर के विकास की प्रतिबद्धता

जिले की 256वीं वर्षगांठ

पूर्णिया. जिले की 256वीं वर्षगांठ पर पूर्णिया के प्रबुद्ध नागरिकों ने एक-एक दीप जलाकर शहर के उज्ज्वल, सुरक्षित और विकसित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और यह उम्मीद जतायी कि आने वाले दिनों में अपने शहर से गांव तक विकास की रौशनी फैलेगी. दरअसल, शहर के जनमन द्वारा ग्रीन सिटी पार्क में ‘एक दीया पूर्णिया के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें नगर आयुक्त कुमार मंगलम समेत शहर के युवाओं, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभायी. बीते शनिवार की देर शाम आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ नगर आयुक्त एवं उप नगर आयुक्त द्वारा पूर्णिया के नाम एक दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने क्रमवार रुप से पूर्णिया के चहुमुखी विकास की कामना के साथ एक-एक दीप जलाए . इस अवसर पर पूर्णिया के युवा कलाकारों ने ‘पूर्णिया’ विषय पर आधारित कला कृतियां प्रस्तुत कीं, जिनमें शहर की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक पहचान और विकास की संभावनाओं को अभिव्यक्त किया गया. कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया के समग्र विकास, नागरिक सहभागिता, स्वच्छता, हरित पहल और युवाओं की भूमिका पर सार्थक चर्चा हुई. नगर आयुक्त ने सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर के विकास में प्रशासन और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है. जनमन पीपुल्स फाउंडेशन के निदेशक शौर्य रॉय ने उपस्थित सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल पूर्णिया के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और सकारात्मक परिवर्तन के संकल्प का प्रतीक है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh chandra

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >