उफरैल मध्य विद्यालय में मनाया गया बाल दिवस

उफरैल मध्य विद्यालय

पूर्णिया. उफरैल मध्य विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें विद्यालय परिवार के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत एवं मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक अमित आनंद कर रहे थे. उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यों से बच्चों को अवगत कराया. इसके बाद विद्यालय परिवार ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर बच्चे बच्चियों ने गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका अर्चना ने बच्चों को अपने बचपन के सुनहरे दिन को सजाने-संवारने और खूब आनंदाई बनाए रखने की बात कही. इस मौके पर अजय कुमार, राजीव रंजन भारती, अभिषेक पंकज, गीता कुमारी, चंदा कुमारी, सोनी कुमारी, पूजा कुमारी, अमित आनंद आदि मौजूद थे. फोटो. 14 पूर्णिया 17- कार्यक्रम में शामिल विद्यालय के प्रधानाध्यापिका एवं अन्य

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >