पूर्णिया. अखिल बिहार शतरंज संघ द्वारा मान्यता प्राप्त टारगेट जीएम शतरंज क्लब के सहयोग से दून इंटरनेशनल स्कूल में एक दिवसीय निःशुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया. यह प्रतियोगिता दो ग्रुप में आयोजित की गयी. ग्रुप ए में ग्रेड 1 ग्रेड 2 तथा ग्रुप बी में ग्रेड 3 और ग्रेड 4 के छात्र व छात्रा शामिल रहे. प्रतियोगिता में दोनों ही ग्रुप के शीर्ष तीन खिलाड़ियों में ग्रुप ए में खुशी कुमारी को प्रथम स्थान मिला, जबकि मो अल्तमश द्वितीय स्थान पर रहे और आन्या को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. वहीं ग्रुप बी में लक्ष्य प्रथम स्थान पर आये, हर्ष द्वितीय और उत्कर्ष तृतीय स्थान पर रहे. सभी विजेता खिलाड़ियों को स्कूल के डायरेक्टर राजीव मोदी, प्रधानाचार्य सिग्मा दास, शैक्षणिक प्रमुख कमल अजीज व शैक्षिक समन्वयक नौशीन फरह ने ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया. इस मौके पर स्कूल के सैकड़ों छात्र व छात्राओं सहित स्कूल के दर्जनों शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे. यह प्रतियोगिता टारगेट जीएम शतरंज क्लब के सचिव सह अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी अमृत साजन के नेतृत्व में संपन्न हुआ.
शतरंज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया अपना कमाल

शतरंज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया अपना कमाल
Copied link
अखिल बिहार शतरंज संघ द्वारा मान्यता प्राप्त टारगेट जीएम शतरंज क्लब के सहयोग से दून इंटरनेशनल स्कूल में एक दिवसीय निःशुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.