एपीएचसी मच्छट्टा में बीडीओ के निरीक्षण में गायब मिले दोनों डॉक्टर

अमौर प्रखंड के मच्छट्टा पंचायत में सोमवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मच्छट्टा के औचक निरीक्षण में बीडीओ ने दोनों डॉक्टर को अनुपस्थित पाया.

अमौर. अमौर प्रखंड के मच्छट्टा पंचायत में सोमवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मच्छट्टा के औचक निरीक्षण में बीडीओ ने दोनों डॉक्टर को अनुपस्थित पाया. इनमें से एक डॉक्टर की उपस्थिति पंजी में 15 दिनों से हाजिरी भी दर्ज नहीं पायी गयी. बीडीओ राजाराम पंडित एवं अस्पताल प्रबंधक अनिल कुमार ने जब अचानक मच्छट्टा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया, तो वहां की स्थिति देखकर वे सन्न रह गए.निरीक्षण के समय अस्पताल से डॉक्टर नदारद थे . इन दो डॉक्टर में डॉ. कुमारी सुजीता एवं डा. नवीन कुमार ड्यूटी में नहीं मिले. डॉ. कुमारी सुजीता की हाजिरी पिछले 15 दिनों से नदारद पायी गयी. स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के लिए कोई बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं पायी गयी. बीडीओ राजाराम पंडित ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ही डॉक्टर की उपस्थिति काट दी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरी लापरवाही की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे जल्द ही जिला पदाधिकारी को कार्रवाई के लिए भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >