दो अक्टूबर गांधी जयंती पर लगाया जायेगा रक्तदान शिविर

दो अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी सेवा सदन के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा.

पूर्णिया. 2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी सेवा सदन के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. साथ ही साथ अनाथालय में फल एवं वस्त्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. उपयुक्त जानकारी गांधी सेवा सदन के प्रवक्ता एवं अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने दी. उन्होंने बताया रविवार कि रात्रि 7:00 बजे एक बैठक स्थानीय होटल में हुई. बैठक की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक डॉक्टर ओ पी साह ने की. बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक महेश प्रसाद शाह सेवा सदन के अध्यक्ष अरविंद कुमार भोला, वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष सुनील चौधरी, युवा अध्यक्ष डॉ अनुज, महिला जिला अध्यक्ष आरती जयसवाल, राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित ललिता कुमारी, संजू देवी, पूर्णिया कोसी भागलपुर प्रमंडल की वैश्य महासम्मेलन के संगठन मंत्री अनिल कुमार शाह, रविंद्र शाह, प्रमोद जायसवाल, काली शंकर प्रसाद, कार्तिक चौधरी, योगेंद्र गुप्ता, पवन कुमार, निरंजन शाह, गुड्डू कुमार शाह, सौरभ कुमार, राजन शाह, सोपाल शाह, अजय मांझी, अशोक कुमार गुप्ता, आशुतोष शाह इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >