कचहरी परिसर से बाहर खड़ी बाइक की चोरी

पूर्णिया.

पूर्णिया. कचहरी परिसर से बाहर खड़ी एक पल्सर बाइक बीआर 11 एभी 1061 की चोरी हो गई.घटना के बाद पीड़ित बाइक मालिक जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के सौंदीप निवासी कुंदन कुमार पंडित द्वारा केहाट थाना में आवेदन दिया गया है.पीड़ित ने बताया कि वह गुरुवार की दोपहर अपनी बाइक से कचहरी पहुंचा था.बाइक को कचहरी परिसर के बाहर सड़क किनारे खड़ी कर वकील से मिलने चला गया.थोड़ी देर बाद जब वापस लौटा तो बाइक वहां से गायब थी.काफी खोजबीन के बाद थाना में आवेदन दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >