जिला एथलेटिक संघ प्रखंड के बच्चों को भी करेगा शामिल : नीलम अग्रवाल

44वां जिला स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता 25-26 अप्रैल को

44वां जिला स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता 25-26 अप्रैल को

पूर्णिया. जिला स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर पूर्णिया जिला एथलेटिक संघ की एक बैठक अध्यक्ष नीलम कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में की गई. जिसमें 44 वां जिला स्तरीय वार्षिक, दो दिवसीय एथलेटिक प्रतियोगिता दिनांक 25-26 अप्रैल को स्थानीय इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. अध्यक्ष नीलम कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष सुदूर इलाकों से भी बच्चे भाग ले सकेंगे. इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी से अनुरोध किया जा रहा है कि प्रखंड स्तर पर सभी स्कूलों को उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बच्चों को प्रेरित करें. उन्होंने आगे बताया कि इस वर्ष करीब 500-600 बच्चों के भाग लेने की संभावना है और जिले की उभरती प्रतिभाओं के बल पर, हम जिला को खेल मानचित्र पर नई पहचान बनाने का प्रयास करेंगे. जिला स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा. संघ के सचिव एमएच रहमान ने बताया कि सभी आयु वर्ग के बालक – बालिका एवं स्त्री – पुरुष भाग ले सकेंगे. प्रतिस्पर्धा में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 10000 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, तीकरी कूद, भाला फेक, चक्का फेंक, गोला फेक, किड्स जैवलिन आदि खेलों में खिलाड़ी भाग ले सकेंगे. श्री रहमान ने यह भी बताया कि विस्तृत जानकारी पत्र के माध्यम से सभी स्कूलों और कॉलेजों को भेजने की तैयारी चल रही है. प्रतिभागियों के पंजीकरण के लिए, इंदिरा गांधी स्टेडियम में व्यवस्था की जा रही है जो 18 से 22 अप्रैल तक रोजाना दिन के 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी. आयोजन को सफल बनाने के लिए संघ के सभी सदस्य दृढ़ संकल्पित और हर संभव तैयार हैं. बैठक में संजय कुमार सिंह एवं आलोक लोहिया (उपाध्यक्ष) राखी सिंह एवं असद राजा (उप सचिव) वरीय सदस्य अजीत कुमार सिंह, सुमित प्रकाश, अवनीश कुमार, मुसव्वर अहमद, संजीव कुमार (कोषाध्यक्ष) एमएच रहमान (सचिव) समेत कई वरिष्ठ खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे. अंत में संजय कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATYENDRA SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >