अंडी टोला में जमीन विवाद को लेकर एसटी आयोग की दो सदस्यीय टीम ने किया दौरा

बिहार राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के दो सदस्य शनिवार को धमदाहा दक्षिण पंचायत के अंडी टोला पहुंचे. यहां उन्होंने जमीन विवाद के मामले की जांच की.

धमदाहा. बिहार राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के दो सदस्य शनिवार को धमदाहा दक्षिण पंचायत के अंडी टोला पहुंचे. यहां उन्होंने जमीन विवाद के मामले की जांच की. जांच के दौरान आयोग के सदस्य दल्लू बासकी ने बताया कि यह विवाद दो आदिवासी पक्षों के बीच है. पहले जमींदारों ने एक पक्ष को बटाईदारी के लिए जमीन दी थी. बटाइदार उपज का आधा हिस्सा जमींदारों को देते थे. बाद में जमींदारों से संबंध नहीं रहने के कारण जमींदारों ने वही जमीन आदिवासी के दूसरे पक्ष को बेच दी. इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच टकराव हुआ, जिसमें 37 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सदस्य दल्लू बासकी ने दोनों पक्षों से आपस में शांति बनाए रखने और विवाद न करने की अपील की. उन्होंने कहा कि समन्वय स्थापित करें.आयोग का काम लोगों को उचित न्याय दिलाना है. जांच के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी, थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार, बीडीओ प्रकाश कुमार और राजस्व कर्मचारी नीतीश कुमार मौके पर मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >