स्थापना दिवस पर ‘एक दीप पूर्णिया के नाम’ आज

256वें स्थापना दिवस

पूर्णिया. जिले के 256वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार, 14 फरवरी कोजेल चौक के समीप स्थित ग्रीन सिटी पार्क में शाम छह बजे ‘एक दीप पूर्णिया के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन जनमन पीपल्स फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा. आयोजकों ने बताया कि 14 फरवरी पूर्णिया के इतिहास का गौरवपूर्ण दिन है. इस वर्ष हमारा ऐतिहासिक जिला अपने 256 वर्ष में प्रवेश कर रहा है. युवाओं ने इस विशेष अवसर को सकारात्मक और सामाजिक सहभागिता के साथ मनाने का संकल्प लिया गया है. बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान 256 दीप जलाए जाएंगे, जो पूर्णिया की समृद्ध विरासत, एकता और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक होंगे. आयोजन का उद्देश्य नागरिकों को एक साथ लाकर शहर के विकास, स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव और भविष्य की संभावनाओं पर सार्थक संवाद स्थापित करना है. जनमन के निदेशक शौर्य राय ने सभी नागरिकों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों से इस आयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर इसे सफल बनाने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh chandra

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >