बिहार में 4 साल की मासूम के साथ नाना ने किया दुष्कर्म, मौसी की शादी में गई थी नानिहाल

Bihar News: पूर्णिया में एक 4 साल की नन्ही मासूम के साथ उसके नाना ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. मासूम अपनी मां के साथ मौसी की शादी में पहुंची हुई थी. आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. जहां 4 साल की नन्ही मासूम के साथ उसके नाना ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. मासूम अपनी मां के साथ मौसी की शादी में पहुंची हुई थी. इसी शादी समारोह में आरोपी शख्स भी आया हुआ था. सभी शादी समारोह में एन्जॉय कर रहे थे. तभी रिश्ते में नाना लगने वाले ये शख्स बच्ची को गोद में उठाकर मक्के के खेत में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया.

यह घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. जहां से घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. परिजनों को घटना की जानकारी मिली उसके बाद वो बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां मेडिकल में बच्ची के साथ की गई दरिंदगी की पुष्टि हुई. जिसके बाद परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.

खेत में ले जाकर घटना को दिया अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, शादी की रात मां उसे घर में सुलाकर चली गई थी. उसी दौरान आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. आरोपी बच्ची को मारकर दूर फेंकना चाहता था. खून से लथपथ हालत में लेकर उसे लौट रहा था. उसी दौरान रास्ते में बच्ची के परिजन मिल गए. आरोपी ने गिरने का बहाना बना बच्ची को उनके हवाले किया और फरार हो गया. यह घटना 17 अप्रैल की रात की बताई जा रही है.

बच्ची की खराब हालत देख आनन फानन में बच्ची को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे. जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना हायर सेंटर रेफर कर दिया. यहां मेडिकल जांच में दुष्कर्म की बात सामने आई. जिसके बाद मामले की पुष्टि हो सकी.

शादी में शामिल होने आया था आरोपी

आरोपी युवक को मंगलवार रात खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के शकरपुर गांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया है. आरोपी की पहचान मधेपुरा जिला के आलमनगर थाना क्षेत्र के अठगामा निवासी अंगद शर्मा उर्फ बाली शर्मा के रूप में की गई है. आरोपी अंगद उर्फ बाली अपनी भाभी और दो भतीजों के साथ शादी में शामिल हुआ था. पीड़िता की नानी और आरोपी अंगद की भाभी दोनों सगी बहनें बताई जा रही हैं.

आरोपी की खगड़िया से हुई गिरफ्तारी

आरोपी युवक रात में तेज बारिश होने का फायदा उठाकर आरोपी पहले टोपरा गांव, फिर अपने ससुराल डोभा और वहां से बेलदौर स्थित बहन के घर भाग गया. जहां पीड़िता की मां के आवेदन पर मोहनपुर थाने में अंगद शर्मा पर पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया. जिसके बाद उसे खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के शकरपुर गांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

Also Read: वरमाला के बाद रसगुल्ला खाकर प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, देखता रह गया दूल्हा… फिर हुआ यह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >