ट्रक-बस में टक्कर, 1 महिला की मौत, 24 घायल

पूर्णिया : बिहार में पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना अन्तर्गत दुर्गापुर चौक पर आज तड़के एक ट्रक ने एक बस को सामने से टक्कर मार दी जिससे बस में सवार एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और 24 अन्य यात्री घायल हो गये. मृत महिला की पहचान रेखा देवी के रुप में […]

पूर्णिया : बिहार में पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना अन्तर्गत दुर्गापुर चौक पर आज तड़के एक ट्रक ने एक बस को सामने से टक्कर मार दी जिससे बस में सवार एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और 24 अन्य यात्री घायल हो गये. मृत महिला की पहचान रेखा देवी के रुप में हुई है. पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय आर. के. साह ने बताया कि बस पूर्णिया जिला मुख्यालय से रुपौली जा रही थी.

साह ने बताया कि ट्रक चालक ट्रक को छोडकर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >