हांसदा में चिकित्सा शिविर में 250 रोगियों की हुई जांच

जीएमसीएच के डाक्टरों की टीम ने रोगियों को दी स्वास्थ्य रक्षा की सलाह

जीएमसीएच के डाक्टरों की टीम ने रोगियों को दी स्वास्थ्य रक्षा की सलाह

डाक्टरों ने अलग-अलग की मधुमेह, रक्तचाप एवं मुख कैंसर की स्क्रीनिंग

पूर्णिया. शहर के गुलाबबाग से सटे हांसदा कलीजान नया टोला में “पूर्णिया सेवा सप्ताह” के अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. वंचित समुदायों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनमन पीपुल्स फ़ाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर मेंराजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल , पूर्णिया के दस चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं. शिविर के दौरान 250 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ मधुमेह, रक्तचाप एवं मुख (ओरल) कैंसर की स्क्रीनिंग भी की गई, इस दौरान लोगों को समय रहते स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त हो सका. इस शिविर का आयोजन पूर्णिया के 256वें स्थापना वर्ष के पूर्व किया गया था. इस अवसर पर जनमन पीपुल्स फ़ाउंडेशन के निदेशक शौर्य रॉय ने शिविर में सहयोग प्रदान करने के लिए जीएमसीएच पूर्णिया एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पूर्णिया जैसे ऐतिहासिक जिले के स्थापना दिवस को सेवा और सहभागिता के माध्यम से मनाना ही पूर्णिया सेवा सप्ताह का मूल उद्देश्य है. शिविर के सफल संचालन में टूगेदर वी फ़ाउंडेशन, आनंद फ़ाउंडेशन, सोशल टीम पूर्णिया फ़ाउंडेशन तथा राइएसएसपीएस बिहार के स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई और पूरे कार्यक्रम का सुचारू प्रबंधन किया. कार्यक्रम के अंतर्गत समुदाय में नशा मुक्ति एवं नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया, जिसे स्थानीय लोगों ने सराहा. उल्लेखनीय है कि पूर्णिया सेवा सप्ताह के तहत 9 से 13 फरवरी तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य, विधिक सहायता, स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, ताकि पूर्णिया के 256 वर्षों की विरासत को सेवा के माध्यम से सम्मान दिया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >