लाभुकों के पता पर भेजा जायेगा वाहन निबंधन व ड्राइविंग लाइसेंस

पूर्णिया : जिला परिवहन कार्यालय पूर्णिया ने नयी व्यवस्था शुरू की है. इसके तहत अब वाहनों के निबंधन कराने वाले व ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वालों को लाइसेंस प्राप्त करने के लिए कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. विभागीय निदेशानुसार जिला परिवहन विभाग वाहन निबंधन एवं ड्राइविंग लाइसेंस के बने हुए स्मार्ट कार्ड को अब लाभुक […]

पूर्णिया : जिला परिवहन कार्यालय पूर्णिया ने नयी व्यवस्था शुरू की है. इसके तहत अब वाहनों के निबंधन कराने वाले व ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वालों को लाइसेंस प्राप्त करने के लिए कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. विभागीय निदेशानुसार जिला परिवहन विभाग वाहन निबंधन एवं ड्राइविंग लाइसेंस के बने हुए स्मार्ट कार्ड को अब लाभुक के पता पर भेजना शुरू कर दिया है.

इसे धीरे-धीरे शत प्रतिशत लागू करने के दिशा में जिला परिवहन पदाधिकारी ने सार्थक पहल शुरू कर दिया है. डीटीओ विकास कुमार ने इस संबंध में बताया की नयी व्यवस्था के तहत अब वाहन निबंधन व ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वालों को घर के पता पर स्मार्ट कार्ड एसपीड पोस्ट के माध्यम से भेजा जा रहा है. जल्द ही शत-प्रतिशत लाभुक के पता पर एसपीड पोस्ट से भेजा जाना सुनिश्चित करा दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >